दिल्ली अग्निकांड में फंसे शेफ केशव नेगी ने सीएम धामी से की मुलाकात, मदद और संवेदनशीलता के लिए जताया आभार

Blog
 Image

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक प्रसिद्ध होटल में हुए अग्निकांड के बाद जटिल कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने संकट के समय राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा दी गई त्वरित मदद, संवेदनशीलता और नैतिक समर्थन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान नेगी ने संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की ओर से मिले सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी नागरिक को संकट का सामना करना पड़ता है तो सरकार का दायित्व है कि वह उसका मनोबल बढ़ाए और जरूरत के मुताबिक हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने केशव नेगी को आश्वस्त किया कि आवश्यकतानुसार प्रदेश सरकार की ओर से सहयोग जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखने और यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिक देश के किसी भी हिस्से में किसी परेशानी में हों तो राज्य सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड के बाद सामने आई परिस्थितियों में केशव नेगी को कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पहले भी उनसे दूरभाष पर बातचीत कर चुके हैं। उस दौरान भी उन्होंने नेगी का हालचाल जाना था और उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। मुलाकात के दौरान केशव नेगी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल समय में सरकार की ओर से मिले भरोसे और सहयोग से उन्हें संबल मिला है। मुख्यमंत्री ने उन्हें धैर्य बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी नागरिक को कठिन परिस्थिति में अकेला महसूस नहीं होने देना है। उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड सरकार राज्यवासियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। इस मुलाकात को दिल्ली में कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे उत्तराखंड के नागरिक के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सरकार संबंधित मामले में आवश्यकतानुसार समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करती रहेगी।