मेरठ। यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाई भूरा और सैमुद्दीन की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से गांव में मातम और तनाव का माहौल व्याप्त है। आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपियों के घरों में आग लगाने की भी कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत कब्रिस्तान में हुई एक मामूली कहासुनी से हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने से इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। इस बीच फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की और साक्ष्य जुटाए। एक आरोपी के घर में आग लगाने के प्रयास की भी सूचना हैए जिसे पुलिस ने समय रहते काबू कर लिया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दोपहर तक शवों को सुपुद-ए-खाक नहीं किया गया था, हांलाकि कुछ लोग परिजनों को समझाने में जुटे थे। वहीं इस मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Trending
धुरंधर 2 से पाकिस्तान में डर का माहौल, कराची पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
आगामी केदारनाथ यात्रा सीजन के लिए पशुपालन विभाग ने शुरू किया घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण
पिछले साल की आपदा के जख्म बरकरार: यमुनोत्री धाम में टूटे पुल और शौचालय सरकारी कार्रवाई के इंतजार में
बड़ा धोखाधड़ी और शोषण मामला: अशोक खरात पुलिस हिरासत में
धनौरी बाजार हादसे की जांच में जुटी हरिद्वार पुलिस: जानलेवा लापरवाही के लिए ट्रक चालक पर होगी कार्रवाई
10,000 नियुक्तियां: स्वास्थ्य विभाग खोने के बावजूद धन सिंह रावत ने गिनाईं अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां
20 हजार नए उद्योग और तीन गुना बिजली उत्पादन: महेंद्र भट्ट ने गिनाईं उत्तराखंड सरकार की बड़ी उपलब्धियां
ईरान की होर्मुज बंद करने की धमकी से सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा लुढ़का