देहरादून: उत्तराखंड में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण करते हुए कई जगह छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में सिलिंडर जब्त किए गए और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई भी की गई। विभाग के आयुक्त रुचि मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 12 मार्च के बीच प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 280 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 58 जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में 74 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान विभाग को कुछ स्थानों पर गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के संकेत भी मिले। इस कार्रवाई में एक कांटा (वजन माप उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग गैस सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां न केवल उपभोक्ताओं के लिए जोखिम भरी होती हैं, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने चार मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। साथ ही अनियमितताओं में लिप्त पाए गए लोगों से 4600 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
उत्तराखंड स्कूल अपडेट: निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीद की शिकायतों पर तत्काल होगी कठोर कानूनी कार्रवाई
नियम 300 के तहत सदन में उठा जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा: उत्तराखंड के संतुलित विकास के लिए कानून की मांग
भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला के सवाल पर जवाब: खाद्य संरक्षा विभाग अब केवल त्योहारों पर ही नहीं, हमेशा रहेगा सक्रिय
भराड़ीसैंण बजट सत्र अपडेट: एलपीजी मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस, 45 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही
जीएमवीएन की अनूठी पहल: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में क्रॉस कंट्री रेस और इस्कॉन नाइट बनेगी मुख्य आकर्षण
सरकारी स्कूलों में पदों के औचित्य पर सवाल: बजट समीक्षा के बाद सरकार ने भर्ती के लिए लागू किए सख्त नियम
महंगी गैस और तकनीकी दिक्कतें: उत्तराखंड के बिजली संकट के बीच नियामक आयोग की रोक ने बढ़ाई यूपीसीएल की चिंता
अवैध गैस रिफिलिंग से उपभोक्ताओं की जान को खतरा: उत्तराखंड खाद्य विभाग ने चार मामलों में दर्ज कराई पुलिस प्राथमिकी
अवैध गैस रिफिलिंग से उपभोक्ताओं की जान को खतरा: उत्तराखंड खाद्य विभाग ने चार मामलों में दर्ज कराई पुलिस प्राथमिकी
- by News Desk
- Mar 13, 2026