अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक दीवान सिंह कनवाल का आज बुधवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 65 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि दीवान सिंह कनवाल 2021 में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह कुमाऊंनी लोकगीतों के सृजन और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। उनका लोकप्रिय गीत ‘दुई दिना का ड्यार शेरूवा यो दुनी मैं, न त्यार न म्यार शेरूवा यो दुनी में’’ लोगों के बीच बेहद चर्चित रहा। उनकी आवाज में कुमाऊं की वादियों की मिठास, पहाड़ों की संवेदना और लोकजीवन की गहराई साफ झलकती थी। उन्होंने ‘आज कु छै मैत जा’, ‘हिट मेरी रंगीली’, ‘त्यार पहाड़, म्यार पहाड़’, जैसे कई गीतों के माध्यम से कुमाऊंनी लोकसंगीत को नई पहचान दिलाई।
Trending
उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार: 2030 तक हर एक हजार की आबादी पर होगा एक डॉक्टर
सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सीएम का फोकस: भराड़ीसैंण में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं
बीकेटीसी का ऐतिहासिक निर्णय: बदरीनाथ और केदारनाथ सहित 47 मंदिरों की धार्मिक मर्यादा के लिए नए नियम
खेल मंत्री रेखा आर्य का सदन में जवाब: पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी की प्रक्रिया जारी
एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा समिति बनाने का आदेश दिया
मुख्य मुद्दों को लेकर उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र में हंगामा
कुमाऊंनी संगीत जगत में शोक, दीवान सिंह कनवाल का निधन
13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु