नई दिल्ली। पठान रिलीज से पहले ही छा चुकी है। फिल्म भले ही 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है लेकिन अभी से फिल्म को लेकर फैंस के बीच हाई लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। मेकर्स भी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में पठान का जलवा यूएई में देखने को मिला, जहां विश्व की सबसे लंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर पठान फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। ये पहला मौका नहीं है जब बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की किसी चीज का प्रमोशन किया हो। इससे पहले उनके जन्मदिन पर भी बुर्ज खलीफा पर हैप्पी बर्थडे शाहरुख दिखाया गया था।
#Bollywood superstar #ShahRukhKhan will be unveiling #Pathaan’s trailer at the #BurjKhalifa in #Dubai
Shot partly in Dubai,Pathaan's trailer will be emblazoned on the Burj Khalifa today between 9pm – 10pm IST.#PathaanTrailerOnBurjKhalifa @iamsrk #pathaan_dekhega_hindustan @VP pic.twitter.com/98zyAtMPAN
— NEWSGROUP (@NEWSGROUPMEDIA2) January 14, 2023
किंग खान को हाल ही में दुबई में देखा गया , जहां वो फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। मेकर्स ने दुबई में पहले पठान फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट रिलीज किया और फिर दमदार ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर चलवाया। इसी दौरान शाहरुख बहुत ही कूल लुक में नजर आए। उन्होंने फुल स्लीव्स की ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहन रखी थी जिसमें मल्टी पॉकेट थी।
Now it's time for #PathaanTrailer on Burj Khalifa 🔥
10 DAYS FOR PATHAAN pic.twitter.com/WvVaTtD5oD
— 气覀气亠 亠 (@Awara420K) January 14, 2023
इस लुक में शारुख खान बहुत ही डैशिंग लगे। एक्टर ने फैंस का दिल जीतने का भी एक मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा- जब पार्टी पठान के घर में रखोंगे तो पठान मेहमान नवाजी के लिए तो आएगा ही, साथ ही पटाखे लेकर भी आएगा। इस डायलॉग के बाद फैंस ने जोरदार तालियां भी बजाई।