वैसे तो सोशल मीडिया के बाजार में अक्सर खबरों से माहौल गरमाया रहता है। कोई ना कोई खबर का बज आपको यहां देखने को मिल ही जाएगा। अब इसी बीच एक और खबर है जो कि काफी चर्चा में है। वह खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई की है। दोनों की सगाई के चर्चें काफी दिनों से चल रहे है। दोनों को काफी समय से साथ देखा जा रहा है। कभी एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्टोरेंट में साथ दिखकर दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों का सबके मन मेंं बीज बो दिया लेकिन दोनों के रिश्ते पर मुहर तब लगी जब आप सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को उनके रिश्ते के लिए शुभकामनाएं दी। अब इसी बीच खबरें आ रही है कि दोनों की सगाई कल यानी 13 मई को होने वाली है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई
दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई कल यानी 13 मई दिन शनिवार को दिल्ली में होने वाली है। इस सगाई में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। सगाई से पहले परिणीति चोपड़ा का मुम्बई वाला घर दुल्हन की तरह सजाया गया है। परी के घर में लाइटों के साथ उसे सजाया गया है। एक्ट्रेस के घर की सजावट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है साथ ही लोग दोनों कपल राघव और परिणीति को बधाई दे रहे है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अब परिणीति के इस वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने लिखा चलो अब तो शादी पक्की है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मुझे लगा सारी बिल्डिंग सजी होगी लेकिन ये तो सिर्फ एक ही है, इतनी कंजूसी। वहीं एक ने बोला चलो अंत में दोनों की शादी होने वाली है। वहीं आपको बता दें कि अभी हाल ही में दोनों को साथ दिल्ली आते हुए देखा गया था। जहां परिणीति पिंक आउटफिट में दिखी थी तो राघव चड्ढा ब्लैक शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।