मेट गाला का हर किसी को इंतजार रहता है और वह घड़ी आ चुकी है। मेट गाला 2023 का आगाज न्यूयॉर्क सिटी में हो चुका है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत ली। इस इवेंट में सबसे ज्यादा किसी ने सबका ध्यान खींचा तो वो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस है। दोनों कपल काफी खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान दोनों कपल ने एक साथ ट्विनिंग की थी। जहां प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक और व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया था वहीं निक जोनस भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक लेदर की जैकेट कैरी किए हुए नजर आए। मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका और निक को साथ देख हर कोई इनकी तारीफ कर रहा था।
मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट के कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को हर कोई देखता रह गया। दोनों कपल साथ में इतने खूबसूरत लग रहे थे कि किसी का भी इनसे नजर हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा था। आपको बता दें कि इस फैशन शो में हर बार एक थीम रखी जाती है और उसी के अनुसार लोगों को कपड़े पहनने पड़ते है। इस बार के थीम की बात करें तो इस बार ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ है, जो दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित किया है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की गाड़ी यहीं से चली थी। पीसी ने निक जोनस के साथ साल 2017 में डेब्यू किया था। यहां से दोनों के रिश्ते की खबरों में उछाल देखने को मिला था। दोनों पिछले कुछ सालों से इस फैशन शो में अपना जलवा दिखाते आ रहे है। इस बार भी इस जोड़ी ने अपनी एंट्री से लोगों को खुश कर दिया। आपको बता दें कि इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का मेट गाला में डेब्यू है।