दिल्ली के लाल किला मैदान और रामलीला मैदान में रावण दहन हो गया है। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।
#WATCH | Delhi: Vice President Jagdeep Dhankar along with Delhi LG Vinai Kumar Saxena & former President Ram Nath Kovind attend Dussehra celebrations at Ram Leela ground pic.twitter.com/mGjlPwNwlh
— ANI (@ANI) October 5, 2022
उत्तराखंड: दशहरा के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण दहन किया गया। देहरादून परेड मैदान में मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में लंका और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रीन पटाखे और आतिशबाजी का विशेष कार्यक्रम को दर्शकों के लिए रखा गया था। बिन्नू बिरदारी पिछले 75 सालों से देहरादून में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।
#WATCH | Uttarakhand: 'Ravan Dahan' being performed at Parade Ground in Dehradun, on the occasion of #Dussehra pic.twitter.com/EDJaX7dM6T
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 5, 2022
हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां लोगों पर रावण का पुतला गिरा। कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
#WATCH | Haryana: A major accident was averted during Ravan Dahan in Yamunanagar where the effigy of Ravana fell on the people gathered. Some people were injured. Further details awaited pic.twitter.com/ISk8k1YWkH
— ANI (@ANI) October 5, 2022
लद्दाख के लेह में पोलो ग्राउंट पर दशहरा के मौके पर रावण दहन किया गया।
#WATCH | Ladakh: 'Ravan Dahan' performed at Polo Ground in Leh, on #Dussehra pic.twitter.com/ORwcds8jJU
— ANI (@ANI) October 5, 2022
पंजाब के लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में दशहरा के मौके पर रावण दहन किया गया।
#WATCH | Punjab: 'Ravan Dahan' being performed at Daresi Ground in Ludhiana on #Dussehra pic.twitter.com/zh8u27b2Us
— ANI (@ANI) October 5, 2022
पंजाब के अमृतसर में दशहरा के मौके पर रावण का पुतला जलाया गया।
पंजाब के अमृतसर में दशहरा के मौके पर रावण का पुतला जलाया गया। pic.twitter.com/510mnJzGRw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
बिहार के पटना में दशहरा के मौके पर रावण का दहन कर दिया गया है।
#WATCH | Bihar: 'Ravan Dahan' being performed at Gandhi Maidan in Patna, on the occasion of #Dussehra pic.twitter.com/JlIHHD1ndr
— ANI (@ANI) October 5, 2022