पाकिस्तान। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान शादी के बंधन में बंध गई है। तीसरी बार शादी करने की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट @RehamKhan1 पर दी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर रेहम खान ने पोस्ट किया है जिसमें लिखा हुआ है, “जस्ट मैरिड”।
— Reham Khan (@RehamKhan1) December 23, 2022
पाकिस्तानी ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान उस वक्त से सुर्खियों में रहने लगी थी, जब उन्होंने इमरान खान से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों के तलाक की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया था। दो शादियां असफल रहने के बाद अब तीसरी बार वो शादी के बंधन में बंध गई है।
पेशे से पत्रकार रेहम खान ने 6 जनवरी 2015 को इमरान खान संग शादी की थी। रेहम इमरान खान का दूसरी पत्नी बनी थी। हालांकि दोनों की शादी 1 साल भी नहीं टिक पाई। 9 महीनों में ही दोनों के बीच दूरियां आने लगी और आखिरकार एक दूसरे से अलग हो गए।
Finally found a man who I can trust @MirzaBilal__ pic.twitter.com/nx7pnXZpO6
— Reham Khan (@RehamKhan1) December 23, 2022
इमरान खान और रेहम खान का झगड़ा दुनिया से छिपा नहीं है। रेहम अपने पूर्व पति इमरान खान पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती। यही वजह है कि वो चर्चा में भी रहती है। सोशल मीडिया पर रेहम काफी एक्टिव रहती है और इमरान खान को लेकर लगातार हमलावर पोस्ट करती है।
We had a lovely Nikkah ceremony performed in Seattle with the blessings of @MirzaBilal__ parents & my son as my Vakeel. pic.twitter.com/960WQjgNqU
— Reham Khan (@RehamKhan1) December 23, 2022
May Allah bless you both,shower his blessings upon you,And unite you both in goodness.Ameen
Nikkah mubarak you both ❤️@RehamKhan1 @MirzaBilal__ pic.twitter.com/CpZJTocfcs— نــائـــــــمہ 🇵🇰 (@Naiiima_) December 23, 2022