टिहरी,
उत्तराखंड में रविवार को टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहाँ एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार 13 लोगों में से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
दरअसल, रविवार को एक टाटा सूमो गाड़ी यूके 07 टीए 0530 जो टिहरी से चंबा जा रही थी।अचानक टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें सवार 13 लोगों में से 2 की मौत हो गई तो वही 11 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया।
सीएचसी गजा से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि, 4 घायलों
का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में चल रहा है। साथ ही घटना स्थल से ही गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा चुका है। जिनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। इस हादसे में मृतकों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है।
इस हादसे में धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी- कठूड़, टिहरी, और रितिका पुत्री दीपा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी- अम सारी, टिहरी की मौत हो गई है।
जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनके नाम ये है।
1 विकास पांडे पुत्र सत्य प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), निवासी-मटियाली, टिहरी
2 साक्षी पुत्री खुशीराम जखमोला (उम्र 19 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी
3 कलावती पत्नी स्व. सुभाष (उम्र 60 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी
4 वीरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शंकर सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी- फलसरी (चालक)
5 सृष्टि पुत्री अनिल (उम्र 11 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी
6 पूजा पुत्री खुशीराम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी
7 वंश पुत्र सुभाष (उम्र 8 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी
8 गौतम पुत्र सुभाष (उम्र 19 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी
9 दीपा देवी पत्नी कुंदन लाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- पलोगी, टिहरी
10 प्रवासी पत्नी अनिल सजवाण (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी
11 अदिति पुत्री विकास पांडे (डेढ़ वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी