नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। बजट से पहले वित्त मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध हुई है। वित्त मंत्रालय से एक जासूस को पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए इस शख्स का नाम सुमित बताया जा रहा है जिसे डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था। शख्स पर कई अहम जानकारियां लीक करने का शक है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मामला की तफ्तीश भी शुरू कर दी है। जासूसी और सूचना लीक करने के एवज में ये पैसे ले रहा था।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वित्त मंत्रालय से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। डेटा एंट्री ऑपरेटर में संविदा कर्मचारी सुमित को पैसे के बदले जासूसी गतिविधियों और विदेशों को वर्गीकृत डेटा प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023