झारखंड। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो रविवार शाम वायरल हो गया। 21 सेकेंड के इस आपत्तिजनक वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार रात ट्वीट किया और कांग्रेस के नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाए। इधर, इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बताते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को एफआईआर के लिए पत्र लिखा। इसके बाद जमशेदपुर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने वायरल वीडियो को फेक और एडिटेड बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का षडयंत्र है। ind24x7news इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट वायरल, सरकारी गलियारे में मचा हडकंप, बेहद अश्लील है वीडियो pic.twitter.com/wm7Mq8ZWyW
— Asmeet sinha (@AsmeetonGround) April 23, 2023
इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता।’
यह है @INCIndia का चरित्र,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है pic.twitter.com/5Wg3EOcivu
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 23, 2023
वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद बनना गुप्ता ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया है जिसमें लिखा है- “सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत,एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया, जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा,सत्यमेव जयते!”
जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा,सत्यमेव जयते!
— Banna Gupta (@BannaGupta76) April 23, 2023
कांग्रेस पार्टी और जेएमएम बन्ना गुप्ता के इस कुकृत्य को छुपाने और बात घुमाने का काम करती है तो शर्म से इनको डूब मरना चाहिए । महिला की इज्जत, अभद्र टिप्पणी और विवादित बयान कॉंग्रेस की संस्कृति है ।#Jharkhand pic.twitter.com/pAFGl1h9SJ
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 24, 2023