नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से फ्लाइट में यात्रियों के साथ अभद्रता की खबर सामने आई है। प्लेन में नशे में धुत पैसेंजर्स ने दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया था। लेकिन अब फ्लाइट के बाद ट्रेन में भी पेशाब कांड की वारदात सामने आई है। दरअसल अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना घटी। ट्रेन में मौजूद टिकट परीक्षक (TTE) ने एक महिला यात्री के सिर पर पेशाब कर दिया। वहीं महिला के शोर मचाने के बाद पति ने टीटी को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि टीटीई ने जब ये शर्मनाक हरकत की, तब वो शराब के नशे के धुत में था। वहीं घटना पर भारतीय रेलवे ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है। रेलवे ने महिला पर पेशाब करने वाले आरोपित TTE को तुंरत नौकरी से निकाल दिया है।
इसकी जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जीरो टॉलरेंस, तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाया जाए।’ इसके साथ रेल मंत्री ने घटना पर कड़ा ऐतराज भी जताया। आरोपी टीटीई का नाम मुन्ना कुमार बताया जा रहा है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि उसने जब ये शर्मनाक हरकत की, उस वक्त मुन्ना कुमार ड्यूटी पर नहीं था। घटना 13 मार्च की बताई जा रही है।
Zero tolerance. Removal from service with immediate effect. https://t.co/NPqUXFtVbY pic.twitter.com/nXRn9JpPUx
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 14, 2023
वहीं इससे पहले चारबाग में जीआरपी के सीओ संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दपंति बिहार से आ रहे थे। चारबाग स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही उनके ऊपर एक TTE मुन्ना कुमार ने महिला के ऊपर पेशाब कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद GRP ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुन्ना कुमार के खिलाफ IPC की धारा 352, 354A, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
After international flights, now the cases related to #peegate have landed in express trains of #Indianrailways. #Lucknow’s Charbagh railway station GRP have arrested a train ticket examiner (TTE) for allegedly urinating on the wife of deputy station superintendent of IR. pic.twitter.com/NHOU1G1WR5
— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) March 14, 2023
ज्ञात हो कि इससे पहले विमान में महिला पैसेंजर पर नशे में धुत एक शख्स ने टॉयलेट कर दी थी। जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा था। इतना ही नहीं आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में भी लिया गया था। इसके अलावा अन्य फ्लाइट में भी कुछ तरह की घटनाएं भी सामने आई थी।