बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां खुर्जा में रेलवे ट्रैक के पास जंगल में युवक, उसकी भाभी और भतीजी के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा 28 वर्षीय सरल का शव पड़ा मिला। वहीं बच्ची की मां 32 वर्षीय देवी सरकार का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और टूटे हुए दो फोन पड़े मिले। सूचना मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन ने पुलिस को सूचना दी कि खेत के किनारे पेड़ के नीचे शव पड़े हैं। सूचना पर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही थी, लेकिन महिला का पति अपीश्वर अभी फरार है। ऐसे में हत्या की भी संभावना हो सकती है। सीओ ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जनपद स्थित पूर्वा मल्लापूरा गांव की रहने वाली थी। जो खुर्जा स्थित पॉटरी फैक्ट्री में अपने पति अपीश्वर के साथ मजदूरी करती थी। मृतक युवक सरल सरकार रिश्ते में देवी सरकार का देवर था। सरल सरकार दूसरी पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था।
Trending
महंगी गैस और तकनीकी दिक्कतें: उत्तराखंड के बिजली संकट के बीच नियामक आयोग की रोक ने बढ़ाई यूपीसीएल की चिंता
अवैध गैस रिफिलिंग से उपभोक्ताओं की जान को खतरा: उत्तराखंड खाद्य विभाग ने चार मामलों में दर्ज कराई पुलिस प्राथमिकी
आंकड़ों में उत्तराखंड की महिला शक्ति: 40.64 लाख महिला वोटर्स को रिझाने के लिए भाजपा ने बिछाया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जाल
गैस सिलिंडर के स्टॉक खत्म होने से परेशान दून के व्यवसायी: मजबूरी में अपना रहे हैं महंगा इंडक्शन कुकिंग सिस्टम
उत्तम नगर केस में फर्जी मदद अपील से जुड़े 37 लाख वाले खाते को पुलिस ने फ्रीज किया
पीरियड्स लीव पर राज्यों से चर्चा कर नीति बनाने की सलाह
बुलंदशहर में खौफनाक घटना: चाचा-भतीजी के शव ट्रैक के पास, महिला फंदे पर लटकी
रुद्रपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, लोगों में एलपीजी को लेकर चिंता