नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही यश की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफः चेप्टर 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जहां केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई (पेड प्रीव्यू समेत) कर सबको चौंका दिया था। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि ये आंकड़े बिना डब वर्जन के हैं, क्योंकि सेंसर और तकनीकी कारणों से अभी तक अन्य भाषाओं में रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि डब वर्जन रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में और जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिल्म ने 19 मार्च को पहले दिन (डे 1) फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह का स्टार पावर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को थिएटर खींच लाए। पहले पार्ट की तुलना में यह 138.5 प्रतिशत ज्यादा ओपनिंग है। ओवरसीज मार्केट में भी 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस हो चुका हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि दर्शकों का प्यार देखकर हम हैरान हैं, यह सिर्फ शुरुआत है।
Trending
चुनाव से पहले धामी सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया होगी तेज
कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति पर बरसे सीएम धामी: वोट बैंक के लिए देवभूमि की पवित्रता से खिलवाड़ करने का लगाया गंभीर आरोप
धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ के पार
हल्द्वानी जनसभा के लिए रूट प्लान जारी: पार्किंग और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस ने तैनात किया अतिरिक्त बल
राजनीतिक षड्यंत्र या तकनीकी चूक? कांग्रेस ने दोहरी वोटर आईडी मामले में निर्वाचन आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
21 फरवरी से 21 मार्च तक चली बोर्ड परीक्षाएं: उत्तराखंड के 1261 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ परीक्षा अभियान
महिला जवानों ने भी दिखाया पराक्रम: काली नदी राफ्टिंग अभियान में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाया
प्रशासन की सतर्कता से शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद: उत्तराखंड पुलिस ने ड्रोन कैमरों से की संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी