काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
अंतिम संस्कार के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी झगड़ा
रुद्रपुर में चोरी या नकली एनसीईआरटी शैक्षिक सामग्री बरामद करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तोड़े गोदाम के ताले
मुख्यमंत्री धामी द्वारा लोहियाहेड कैंप कार्यालय और निजी आवास पर आयोजित जनसुनवाई सत्रों में जिला अधिकारी उपस्थित रहे
उत्तराखंड की लोक संस्कृति का संरक्षण: मुख्यमंत्री धामी ने फूलदेई पर्व पर परंपराओं की रक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया
नेपाल की खाई में पलटी भारतीय श्रद्धालुओं की बस, सात लोगों की मौत
चम्पावत में बेहतर आपातकालीन देखभाल: सीएम धामी ने टनकपुर में उन्नत चिकित्सा तकनीक से लैस जीवन रक्षक एसीएलएस एम्बुलेंस का शुभारंभ किया
फूलदेई पर बच्चों ने देहलियों पर फूल चढ़ाकर गाए पारंपरिक लोकगीत
कर्तव्य और समर्पण: केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और ठंड के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की दिन-रात चौकसी