कानपुर। यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि आक्रोश भी पैदा कर दिया है। दरअसल, कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending
एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा समिति बनाने का आदेश दिया
मुख्य मुद्दों को लेकर उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र में हंगामा
कुमाऊंनी संगीत जगत में शोक, दीवान सिंह कनवाल का निधन
13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु
युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति बाधित, एलपीजी एजेंसियों पर लंबी लाइनें
देहरादून में बन रहा भव्य सैन्यधाम: उत्तराखंड के वीर बलिदानियों की गौरवगाथाओं और स्मृतियों को संजोएगी धामी सरकार
पहचान छिपाकर शादी करना अब विवाह शून्य करने का आधार: उत्तराखंड यूसीसी संशोधन अध्यादेश 2026 की मुख्य बातें
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, बीकेटीसी ने 121.7 करोड़ बजट पास कर श्रद्धालुओं की सुविधाएं और ढांचा मजबूत करने का फैसला