नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
8 मार्च को गैरसैंण में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक: तय होगा उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का औपचारिक एजेंडा
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
खेती की पद्धतियों में बदलाव लाना है जरूरी: जल संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर शिवराज सिंह चौहान का विशेष ध्यान
नैनीताल के ऐतिहासिक ग्लेनमोर कॉटेज में आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड
नैनीताल में युवक ने घर पर जान दी, पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा विजन: एक ही स्थान पर आईटी कंपनियों के आने से रानीबाग को मिलेगी नई वैश्विक पहचान
16 मार्च से शुरू होगा सुरक्षा का महाअभ्यास: वनाग्नि और भूस्खलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
28 फरवरी तक संपत्ति विवरण जमा करना अनिवार्य: अवर अभियंता और लेखा संवर्ग के लिए यूपीसीएल ने बदली समय-सीमा