देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। हाल ही में शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जारी एसओपी के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रवेश-निकास पर निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार या हिंसा की स्थिति में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी या शिक्षक की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सरकारी तंत्र में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Trending
गणेश गोदियाल ने स्वीकारी 24 साल पुरानी मुंबई पार्टी की बात, बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायक थे मौजूद
सरकारी दफ्तरों में अब बिना अनुमति एंट्री मुश्किल: सीएम धामी के निर्देश पर सुरक्षा ऑडिट और निगरानी प्रणाली मजबूत
पेन-पेपर जांच का दौर खत्म: सीबीएसई 12वीं बोर्ड में अब डिजिटल तरीके से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
दलालों से रहें सावधान: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए जारी की पारदर्शी चयन प्रक्रिया और निर्देश
यरुशलम में राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मिलेंगे पीएम मोदी
उत्तराखंड बजट सत्र 2026: कर्णप्रयाग से गैरसैंण तक चाक-चौबंद सुरक्षा, प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार
रुद्रपुर गैंगरेप केस: देवर की कथित साजिश का खुलासा
टैक्स कलेक्शन और डिजिटल पेमेंट में उत्तराखंड अव्वल: केंद्र से मिली 350 करोड़ की भारी-भरकम इंसेंटिव ग्रांट
सरकारी दफ्तरों में अब बिना अनुमति एंट्री मुश्किल: सीएम धामी के निर्देश पर सुरक्षा ऑडिट और निगरानी प्रणाली मजबूत
- by News Desk
- Feb 25, 2026