नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
Trending
रुद्रपुर में भव्य त्रिशूल अनावरण, विकास के बीच विपक्ष पर सीएम धामी का निशाना
दून PHQ घेराव के बाद कांग्रेस ने दी बड़े राजभवन घेराव की चेतावनी
एसएससी एमटीएस नकल गैंग पर एसटीएफ की कार्रवाई, गारंटी के नाम पर वसूले जाते थे लाखों रुपये
सेक्टर-107 नोएडा घटना: बंद वाहन में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से सनसनी
2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक फेरबदल के संकेत, बीजेपी रणनीति बैठक अहम
‘भीष्म’ शुभारंभ पर राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले, उत्तराखंड रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य
उत्तराखंड में केंद्रीय और राज्य दफ्तरों के लिए 500 मीटर CCTV नेटवर्क अनिवार्य
स्वास्थ्य कारणों से भीमाशंकर लिंग ने केदार लिंग को केदारनाथ का नया रावल नियुक्त किया