देहरादून। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है। देहरादून में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच आज हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शिमला बाईपास को जाम कर दिया। इस दौरान गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों और आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। गैस की कमी और अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। कई लोगों का कहना था कि उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इधर एलपीजी की कालाबाजारी और अनियमितताओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन पहले से ही एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बुधवार को जिले में गठित क्यूआरटी टीमों ने कई गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान स्वास्तिक गैस एजेंसी और वेली गैस एजेंसी समेत कई स्थानों पर जांच की गई। टीमों ने एजेंसियों में मौजूद सिलेंडरों का स्टॉक, वितरण की स्थिति और सप्लाई से जुड़ी तमाम जानकारियों का जायजा लिया।
Trending
उत्तराखंड में एकतरफा जुनून का दुखद अंत, युवक की गोली लगने से मौत
सिक्किम एवलॉन्च में शहीद पिथौरागढ़ के जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
देहरादून छात्र मौत मामले ने क्षेत्रीय आंदोलन को जन्म दिया
पुल पर हमले के बाद ईरान ने जैसे को तैसा जवाब देने की चेतावनी दी
एलपीजी संकट के बीच देहरादून में शिमला बाईपास जाम
पोखड़ा क्षेत्र में गुलदार हमले से सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
अफवाहों के बीच सरकार ने एलपीजी उपलब्धता को लेकर दिया भरोसा
राज्यसभा पद से हटने के बाद ने AAP पर साधा निशाना