उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
ब्रेकिंग: गाजियाबाद में घर पर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला
उत्तराखंड सड़क हादसा: डामटा में नदी में गिरी कार, ढुइंक गांव के दो युवकों की मौत
गंभीर आरोप का स्पष्ट उल्लेख जरूरी, वरना निलंबन अवैध: हाईकोर्ट
जसपुर गांव में लाठी-डंडों से भिड़ंत, पुलिस ने शुरू की जांच
शराब नीति केस में कोर्ट की टिप्पणी: ठोस सबूत बिना आरोप नहीं टिकते
पहाड़ से मैदान तक महंगी होगी बिजली: 18.50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, अप्रैल से लागू होंगी उत्तराखंड में नई दरें
उत्तराखंड जनगणना निदेशालय की बड़ी चुनौती: 1792 राजस्व ग्रामों में मकान मौजूद पर लोग गायब, कैसे होगी सटीक गणना?
अफगान रक्षा मंत्रालय का आरोप: पाक सेना ने नागरिकों को बनाया निशाना
उत्तराखंड सड़क हादसा: डामटा में नदी में गिरी कार, ढुइंक गांव के दो युवकों की मौत
- by Admin
- Feb 27, 2026