नई दिल्ली। यूं तो हर रोज सोशल मीडिया पर लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो और तस्वीरें हर किसी के दिल को छू जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये कहानी एक नन्हे बेबी मंकी की है। जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले 7 महीने के जापानी मकाक पंच की मासूम आंखों में झलकती उदासी और फिर धीरे-धीरे लौटती मुस्कान ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। छोटी सी उम्र में जिंदगी की बड़ी परीक्षा से गुजरने वाले पंच की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी कहानी में दर्द भी देख रहे हैं और हिम्मत भी।
इस कहानी में एक तरफ अकेलापन है, तो दूसरी तरफ उम्मीद की चमक भी नजर आती है। यही वजह है कि पंच सिर्फ एक बंदर नहीं, बल्कि संवेदनाओं और अपनापन की मिसाल बन गया है, जिसकी कहानी हर किसी के दिल में खास जगह बना रही है। दरअसल, जुलाई 2025 में जन्मे पंच को उसकी मां ने शुरुआती दिनों में ही स्वीकार नहीं किया। किसी भी शिशु के लिए मां का साथ सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन पंच को ये साया नसीब नहीं हुआ। छोटी सी उम्र में उसे अकेलपन का सामना करना पड़ा। जब मां ने साथ छोड़ दिया, तो जू के स्टाफ ने उसे गोद लेकर उसकी परवरिश शुरू की। हाथ से दूध पिलाया गया, खास देखभाल की गई और उसे सुरक्षित माहौल दिया गया, ताकि वो स्वस्थ और मजबूत बन सके। पंच के अकेलेपन को कम करने के लिए उसे एक खिलौना (टॉय) दिया गया।
धीरे-धीरे वो उसी से लिपटकर बैठने लगा, उसे गले लगाता, साथ लेकर सोता। वो खिलौना उसके लिए सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि सुकून और अपनापन बन गया। जैसे ही पंच और उसके खिलौने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लोग भावुक हो गए। #HangInTherePunch जैसे हैशटैग के साथ लोग उसका हौसला बढ़ाने लगे। उसकी मासूमियत ने दुनिया भर से प्यार बटोर लिया। धीरे-धीरे पंच को दूसरे बंदरों से मिलवाया गया। शुरुआत में वो दूरी बनाकर रखता था, लेकिन कुछ ही समय में वह उनके साथ घुल-मिल गया। अब वो अपने झुंड के साथ खेलता, हंसता और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है। हांलाकि नया परिवार मिलने के बाद भी पंच अपने प्यारे खिलौने को नहीं भूला। वो अब भी उसे अपने पास रखता है। इस कहानी में एक संदेश और भी है वो है इंसान तो इंसान अब जानवरों में भी इमोशंस खत्म होते जा रहे हैं।
Trending
शिक्षा निदेशालय में हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी ने चौंकाया, पुलिस पता लगा रही किसके इशारे पर निदेशक कक्ष पहुंचा अपराधी
बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग पर परिवहन विभाग का कड़ा प्रहार, एएनपीआर कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पैनी नजर
प्रशासनिक गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे कर्मचारी, शिक्षा निदेशालय में धरने के साथ ठप रहेगा प्रदेश का सरकारी कामकाज
कौशल आधारित शिक्षा और स्मार्ट क्लास से बदल रही उत्तराखंड के स्कूलों की तस्वीर
वायरल वीडियो: मां के दुत्कारने के बाद खिलौने से लिपटा नन्हा बंदर
सनातन धर्म की सुरक्षा के लिए सीएम धामी के साहसिक निर्णयों का समर्थन, विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
शताब्दी वर्ष पर मोहन भागवत का देहरादून दौरा: तिलक रोड से नींबूवाला तक संघ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
रिश्तों को शर्मसार करने वाले पिता को मिली सजा: 11 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में हरिद्वार कोर्ट का सख्त रुख