आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। वहीं अब अगर आप परिणाम जानने के लिए बेताब हो रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और cisceresults.in पर जाकर अपना रिजल्ट पता लगा सकते हैं। वहीं, अगर मान लीजिए कि किसी कारणवश वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि सीआईएससीई की ओर से ICSE की 10वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच किया गया था। इसके अलावा ISC 12वीं की परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 31 मार्च के बीच हुआ था। जिसमें करीबन ढाई लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 10वीं के 99.21% लड़कियां परीक्षा में सफल हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 98.71% लड़के सफल हुए हैं। वहीं, 12वीं के परिणाम की बात करें , तो 98.01% लड़कियां एग्जाम में सफल हुई है, तो वहीं 95.96% लड़के एग्जाम में सफल हुए। इस तरह से देखें तो इस बार भी हर बार की तरह लड़कियां बाजी मारने में सफल हुई है। उधर, आईसीएसई एग्जाम में उत्तीर्ण करने हेतु किसी भी छात्र को 33 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।वहीं, ICSE एग्जाम में उत्तीर्ण होने हेतु छात्र को 35 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसकेअलावा आप cisce.org , digilocker.gov.in, Umang ऐप पर भी लॉग इन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ध्य़ान दें कि छात्र अपने स्कूलों द्वारा प्रदान की गई यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईडी) और इंडेक्स नंबर का उपयोग करके अपने सीआईएससीई 12वीं रिजल्ट 2023 देख सकते हैं।
बता दें कि इस साल CISCE की 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं 12वीं में 5 स्टूडेंट्स को पहली रैंक मिली है, इनमें 3 लड़कियां हैं।
12वीं के टॉपर्स
1. रिया अग्रवाल – 99.75%
2. इप्शिता भट्टाचार्य – 99.75%
3. मोहम्मद आर्यन तारिक – 99.75%
4. शुभम कुमार अग्रवाल – 99.75%
5. मान्या गुप्ता – 99.75%
ISC Result 2023: ऐसे करें चेक
छात्र आईएससी रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले cisce.org वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज से CISCE बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक का चयन करें।
कक्षा, यूआईडी और इंडेक्स नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
विवरण जमा करें और वांछित आईएससी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ISC 12वीं का रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
आगे के संदर्भ के लिए CISCE बोर्ड परिणाम 2023 की एक प्रति प्रिंट कर लें।
Direct Link: ISC Class 12 Result 2023