नई दिल्ली। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ जिला के बुंडा छातरू चंगा इलाके में टाटा सूमो संख्या जेके17-9117 का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे टाटा सूमो सीधे गहरी खाई में गिर गई। इससे मौके पर ही वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य ने कुछ समय के उपरांत दम तोड़ दिया। वाहन में सवार पांच अन्य लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Smita Chouhan
Editor