नई दिल्ली। हैदराबाद के तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सरकारी शिविर में नसबंदी के बाद चार महिलाओं की मौत से बवाल मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार विगत 25 अगस्त को रंगारेड्डी जिले के इब्राहिमपट्टनम के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 34 महिलाओं की नसबंदी की गयी, जिनमें से पहले दो महिलाओं की मौत हो गयी। इसके बाद सोमवार शाम को दो अन्य महिलाओं ने दम तोड़ दिया। वहीं 9 महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। महिलाओं की मौत के बाद यहां बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने आंत्रशोथ सहित कई लक्षणों की शिकायत की थी। यह भी बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं की मौत हुई है उन्हें सर्जरी के बाद उल्टी, पेट दर्द और दस्त जैसे तीव्र गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षण हुए थे। फिलहाल कहा जा रहा है कि महिलाओं की मौत ऑर्गन फेल होने से हुई है। जिन महिलाओं की सर्जरी हुई थी, उनकी उम्र महज 22 से 36 वर्ष की थी। जिनकी नसबंदी की गई थी, उनमें अधिकतर आदिवासी समुदाय से हैं।
Smita Chouhan
Editor