दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद यह घटना हुई।
दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी हुई है। वही अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि हवाई फायरिंग की जा रही है हालांकि तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इससे पहले अप्रैल महीने में साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था।