धूमाकोट (पौड़ी गढ़वाल),
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार की सरगर्मियां अब तेज़ हो गई है। जिसके चलते अब प्रत्याशी अपनी पूरी जान लगाकर जनता से अपने समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं। यहाँ तक की प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच जाकर उनका समर्थन मांग रहे हैं। लगातार पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं और रोड़ शो कर रहे हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने धूमाकोट पहुँचे। जहाँ बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने उनका स्वागत किया। अनिल बलूनी ने कहा कि, धूमाकोट में चुनावी जनसभा हेतु पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मैं स्वागत करता हूँ। लोकसभा चुनाव प्रचार के विभिन्न पड़ाओं पर मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी उपस्थिति मिल रही है। जनता के मूड और उत्साह से डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता और विश्वास स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत, जिला अध्यक्ष कोटद्वार से वीरेंद्र सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही धूमाकोट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुँच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। और बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि, आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित है। जिसके कारण हर वर्ग का आज विकास हो रहा है। आज हमारा उत्तराखंड भी लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। आज सभी को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा है। डबल इंजन की सरकार पर भरोसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, धुमाकोट में पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मैं जनता-जनार्दन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर मुहर लगाने एवं प्रचंड बहुमत के साथ पूरे प्रदेश में विकासरूपी “कमल” खिलाने की अपील करने यहाँ आया हूँ।
वही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा को दर्शाता है, तुष्टिकरण को बढ़ावा देना कांग्रेस की नीति का हिस्सा है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अगले पांच सालों में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए, बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि, धूमाकोट में चुनावी जनसभा का दृश्य उत्साहवर्धक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, यह चुनाव भारत के भविष्य का सुनहरा मार्ग तय करने वाला और विकसित भारत के संकल्प को नए आयाम देने वाला चुनाव है।
निकट क्षेत्र से भारी संख्या में आयी देव तुल्य जनता ने मोदी मोदी के नारों के साथ अपना मनोभाव और समर्थन व्यक्त किया। डबल इंजन सरकार की सेवा आम जनता तक पहुंच रही है यह उत्साह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत, जिला अध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र सिंह रावत सहित चुनाव प्रबंधन के पदाधिकारी, संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में धुमाकोट की यह सभा सफल और उत्साहवर्धक रही।