देहरादून,
लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रवक्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के खाते सीज करने पर सरकार को जमकर घेरा। और बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया।साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी की भी निंदा की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके है। और जो हालात देश में बने हुए है उससे भारत की छवि खराब हो रही है। मोदी सरकार विपक्षी दलों का उत्पीड़न कर रही है। सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी आदि का इस्तेमाल कर के नोटिस भेज रही है। बीजेपी कांग्रेस के खातों को सील कर रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस के 4 बैको के खातों को फ्रीज़ किया गया है। उन्होंने कहा कि खाते सीज करने से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। साल 2019 में 199 करोड़ का खर्चा लोकसभा चुनाव में हुआ था। सिर्फ 14 लाख 40 हजार की रिटर्न भरने में 30 से 40 दिनों की देरी हुई थी। जिसमें 106 प्रशिक्षत की पेनल्टी लगाई जाती है। कुल मिलाकर 215 करोड़ की पेनेटली डाली गई। और इस बीच 115 करोड़ इनकम टैक्स ने अपने खाते में कांग्रेस से ट्रांसफर कराए। आगे उन्होंने कहा कि, कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।उनसे पहले संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था।और अब चुनाव के समय बीजेपी के कहने पर नोटिस भेजे जा रहे है।