देहरादून,
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी ने भी उत्तराखंड में अपनी तैयारियां शुरू कर दी। गुरुवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी की घोषणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रोहित कुमार ने की है।
आम आदमी पार्टी ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें एसएस कलेर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं डी.एस.कौटिल्य को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके साथ ही शिशुपाल सिंह रावत, प्रेम सिंह, विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया और आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डीके बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजू मौर्य व कुलवंत सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव से पहले भी विधनसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कोई करिश्मा नही दिखा पाई थी। और बुरी तरह उसे प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था।वही अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमाने वाली है।