हल्द्वानी ,
नैनीताल लोक सभा सीट पर भाजपा हैट्रिक की कोशिश में जुटी है। तो कांग्रेस वापसी के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। भाजपा ने फिर से अजय भट्ट को इस सीट पर दूसरी बार टिकट दिया है। तो कांग्रेस से प्रकाश जोशी यहां मैदान में हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहली चुनावी रैली कल रुद्रपुर में हुई तो कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि, उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा बुरी तरीके से डर चुकी है। इसीलिए उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर पीएम मोदी की 4 चुनावी रैली होने जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि, भाजपा में इतना डर है की प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नैनीताल लोकसभा सीट पर चुनावी रैली करने जा रहे हैं।
वहीं कुमाऊं लोकसभा सीट पर क्या किसी कांग्रेस के बड़े नेता की रैली होगी इस पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि, अभी कोई जरूरत नहीं, क्योंकि बीजेपी का डर कांग्रेस का मनोबल बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड आना इस बात को दोहरा रहा है कि बीजेपी अंदर से बहुत डर चुकी है।