रामनगर,
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। और पौड़ी से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी अपने प्रचार में जोरशोर से लगे हुए हैं। वही अनिल बलूनी के चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालधन पहुँचे। जहाँ अनिल बलूनी ने उनका स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने चुनावी जनसभा में प्रतिभाग करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने साथ में नवरात्र के दूसरे दिन कन्या पूजन की।
जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप सभी को इसकी शुभकामनाएं। आज बड़ी संख्या में यहाँ जनता आयी है।मगर ये जो शक्ति की पूजा होती है जो हम 9 दिनों तक शक्ति का संचय करते हैं। वो हमारी मातृशक्ति हर जगह बहुत बड़ी संख्या में दिखाई देती है। मैं अपनी मातृशक्ति को प्रणाम करता हूँ और ये जो हमारी मातृशक्ति है उसने इस बार ठाना है कि इस बार तीसरी बार नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री बनाना हैऔर आपका जोश देखकर मैं कह सकता हूँ कि अनिल बलूनी का जो कमल के फूल वाला बटन है वो आप इतना दबा दोगें की बटन अंदर चला जायेगा।और वो बटन 4 तारीख को ही बाहर निकलेगा।
अनिल बलूनी रामनगर को भली भांति जानते हैं वो यहाँ से जीत कर केंद्र में हमारे वकील की भूमिका निभाएंगे। हमारी योजनाओं को केन्द्र सरकार के सामने रखेंगे जिसका लाभ रामनगर को मिलेगा। आज जन-जन का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। इस अवसर पर देवतुल्य जनता से 19 अप्रैल के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व का हिस्सा बनकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
रामनगर क्षेत्र की देवतुल्य जनता का असीम प्रेम और अभूतपूर्व जन समर्थन इस बात का उद्घोष है कि,देवभूमि की जनता डबल इंजन सरकार के
जनकल्याणकारी कार्यों पर अपनी मुहर लगाने जा रही है।
वहीं बलूनी ने कहा कि, चुनाव प्रचार के साथ-साथ दर्शन पूजन का दोहरा सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। नारी को देवी और शक्ति मानने वाले भारत के मानस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया है। मातृशक्ति को सुदृढ़, सशक्त करने की योजनाएं और निर्णय इसका प्रमाण हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मां की ब्रह्मचारिणी स्वरूप में पूजा होती है। मां शक्ति आप सबका कल्याण करें।
मालधन, रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में भारी उत्साह के साथ स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। यह उद्घोष है देवभूमि की जनता की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों पर अपनी मुहर लगाने जा रही है।
झूठ, भ्रम और अफवाह की राजनीति करने वाली कांग्रेस रामनगर की जनता को भी बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रही है। कांग्रेसी कह रहे हैं कि सरकार यहां वनग्राम खत्म कर
देगी। यह सरासर झूठ है। मैं प्रभु राम की सौगंध खाकर आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरे भाई प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री धामी ऐसा कभी होने नहीं देंगे।
कांग्रेस झूठ और भ्रम की राजनीति करती है, भाजपा जनकल्याण एवं विकास करने का काम करती है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ठ, लोकसभा सहप्रभारी हेमंत द्विवेदी, प्रदेश मंत्री भागीरथ लाल चौधरी, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपा भारती समेत स्थानीय जनता एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।