गैरसैंण। उत्तराखण्ड में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। भराड़ीसैंण विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका सदन के सामने रखा गया है। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं और नीतिगत प्राथमिकताओं का उल्लेख किया है। इस अभिभाषण को सरकार के दृष्टिकोण और आगामी विकास योजनाओं की दिशा के रूप में देखा जाता है। वहीं बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इधर सदन के बाहर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता दिवालीखाल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकार उन्हें रोक दिया। हांलाकि प्रदर्शन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा तक पहुंच गए थे, जिसके बाद 10 से 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दिवालीखाल में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोकी और इसके बाद यहां पांच बैरियर तोड़ दिए गए। कार्यकर्ता विधानसभा जाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं पुलिस ने उन्हें पानी की बौछार कर हटाया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तीन बजे सदन में बजट पेश करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं।
Trending
नॉनवेज खाते वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर में महंत पर हमला
राज्यपाल के अभिभाषण से भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड बजट सत्र की शुरुआत
लेबनान में इजरायली हवाई हमले जारी, सैकड़ों की मौत
भारत की जीत के बाद धोनी ने बुमराह को बताया चैंपियन बॉलर
हरिद्वार में चार वाहनों की भिड़ंत बनी जानलेवा, रोडवेज बस जलकर राख
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने लिया तैयारियों का जायजा: गैरसैंण बजट सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तम नगर विवाद बना जानलेवा: आरोपी के घर पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई
ई-साक्ष्य ऐप और डिजिटल साक्ष्यों का अनिवार्य संग्रहण: उत्तराखंड में अपराध स्थल की वीडियोग्राफी से आएगी न्याय में पारदर्शिता