रुद्रपुर। रुद्रपुर में एक और तथाकथित पत्रकार पर गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तथाकथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिगवाड़ा के रॉयल रेजीडेंसी निवासी चन्द्रशेखर पाण्डेय के मुताबिक वह एक निजी फैक्ट्री में नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। उनके अनुसार जून 2025 में उनकी मुलाकात विनोद कुमार से हुई, जिसने खुद को ‘रियल न्यूज चैनल’ का पत्रकार और संपादक बताया। चंद्रशेखर पाण्डेय ने बताया कि शुरुआत में यह मुलाकात प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में मामला अलग दिशा में मुड़ गया। प्रार्थी का आरोप है कि विनोद कुमार लगातार उन्हें फोन कर उनके काम में दखल देने लगा और बिना मांगे सलाह देने के बहाने दबाव बनाने लगा। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद विनोद कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। प्रार्थी का दावा है कि 24 सितंबर 2025 और 21 अक्टूबर 2025 को अलग-अलग समय पर आरोपी ने फोन कर उन्हें धमकाया और जबरन पैसे की मांग की। इन कॉल्स की रिकॉर्डिंग प्रार्थी ने अपने मोबाइल में सुरक्षित रखी है और उसे पेन ड्राइव के रूप में अदालत में प्रस्तुत किया गया है।
पीड़ित का कहना है कि वह इन धमकियों से काफी परेशान हो चुका है। पीड़ित के मुताबिक मामले में उसने पहले पुलिस चौकी रम्पुरा में शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद थाना रुद्रपुर में भी तहरीर दी गई, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्याय की आस में उसने 11 नवंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी, लेकिन वहां से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार अनदेखी से परेशान होकर आखिरकार पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित तथाकथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
उत्तराखण्ड कस्टोडियल डेथ केस: हत्या के आरोपों के बीच मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
देहरादून फायरिंग केस: कार पीछा करने के दौरान चली गोली में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का अस्तित्व होगा खत्म, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान
एनआईसी परिवहन टीम ने ग्रीन कार्ड पोर्टल का किया सफल परीक्षण, अब तकनीकी दिक्कतों के बिना बनेंगे यात्री वाहनों के कार्ड
दीक्षांत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घटते क्षेत्रफल के बावजूद उत्तराखंड कृषि उत्पादन में तीन गुना वृद्धि पर प्रकाश डाला
कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को प्रभावी ढंग से जोड़ने के लिए बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के फाइनल लोकेशन सर्वे हेतु केंद्रीय सहयोग की मांग
सीएम धामी ने उत्तराखंड के जिलों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए 3460 करोड़ के विशेष वित्तीय उपहार के लिए पीएम मोदी का आभार जताया
सरकार ने सड़क बहाली लागत पर सख्त रुख अपनाते हुए पीएनजी कंपनियों को उत्तराखंड के शहरों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत करने का आदेश दिया
रुद्रपुर क्राइम न्यूज: प्रॉपर्टी डीलर ने पत्रकार पर उत्पीड़न और वसूली का आरोप लगाया
- by Admin
- Mar 28, 2026